पीलीभीत

Pilibhit News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 157 बच्चों का चयन

Connect News 24

कक्षा नौ से 12 तक शिक्षा के लिए दी जाएगी 12 हजार की छात्रवृत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बेहतर शिक्षा के बलबूते बेसिक शिक्षा विभाग के 157 बच्चों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है। चयनित बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक सरकार की ओर से छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। परिणाम आने के बाद छात्रों के मनोबल बढ़ाने के साथ शिक्षक भी काफी उत्साहित दिखे।

बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की ओर से हर साल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। जिसके तहत बेसिक स्कूलों के होनहार छात्रों को नामांकित कर परीक्षा कराई जाती है। इस बार परिणाम आने के बाद जनपद 157 बच्चों का चयन हुआ है। इसमें हर ब्लॉक क्षेत्र के बेसिक स्कूलों के बच्चे शामिल हैं।

जनपद में 1499 बेसिक स्कूल हैं। परीक्षा में शामिल हुए कक्षा आठ के 157 बच्चों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ। होनहार छात्रों को स्कूल में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 157 चयनित प्रतिभागियों में छात्र-छात्राएं दोनों शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को कक्षा नौ से बारह तक पढ़ाई करने के लिए प्रतिवर्ष बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button