Pilibhit News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 23 मरीजों का उपचार

शहर में आयेजित भारत विकास परिषद के चिकित्सा कैंम्प में सीएमएस को सम्मानित करते सदस्य । संवाद
पीलीभीत। भारत विकास परिषद की तरफ से रविवार को सलोनी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। संयोजक डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में बवासीर एवं भगंदर के 23 मरीजों का परीक्षण बरेली से आए विशेषज्ञ डॉ. डीके द्विवेदी, डॉ. अमित सिंह आदि ने किया।
परिषद के अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने बताया कि शिविर का उद्घाटन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डाॅ. संजीव सक्सेना ने किया। डॉ. डीके द्ववेदी ने कहा कि गरीबों की सेवा और किसी संस्था के साथ समाज सेवा करना मानव जीवन का पुण्य कार्य है।
परिषद के जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने बताया कि आज भारत विकास परिषद का 60वां स्थापना दिवस है। सभी मरीजों को निशुल्क दवा भी दी जा रही है। सचिव चौधरी सुधीर सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। अंत में डॉ. संजीव सक्सेना और डॉ. डीके द्विवेदी को स्मृति चिह्न देकर डॉ अलका सक्सेना और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी बदायूं डॉ. राघवेंद्र मोहन ने प्रदान किया। इस दौरान सदस्य राघवेंद्र नाथ मिश्रा, अशोक शर्मा, डॉ विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, संजय जिंदल, संजय बंसल, लक्ष्मीकांत शर्मा, तोताराम, जगदीश सक्सेना, हरवंश गुलवानी, आराधना कश्यप आदि उपस्थित रहे।