पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर में गुलेश्वरनाथ मंदिर के पास लगे फ्लेक्सी से छेड़छाड़

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 10 Jul 2023 12:00 AM IST

बीसलपुर। रामलीला मैदान में गुलेश्वरनाथ मंदिर के आसपास लगे फ्लेक्सी बैनर से शनिवार की रात किसी शरारती तत्व ने ओम शब्द काटकर हटा दिया। सुबह लोगों को पता चला तो वहां भीड़ लग गई और आक्रोश जताया।

युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक ने बताया कि रामलीला मैदान में गुलेश्वर नाथ मंदिर के पास कुछ लोगों ने सावन माह की शुभकामनाएं देने के लिए करीब एक दर्जन फ्लेक्सी बैनर लगवा रखे हैं। इनमें ओम नम: शिवाय भी लिखा हुआ था। शनिवार की रात किसी शरारती तत्व ने फ्लेक्सी से ओम शब्द काट दिया। इसके अलावा मंदिर के आसपास के बिजली के कुछ तार भी काट दिए, जिससे बिजली का करंट फैलने की आशंका बन गई।

रविवार को सुबह कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। ताे उन्होंने फ्लेक्सी से ओम शब्द गायब दिखा। नितिन पाठक ने कार्यकर्ताओं से सभी फ्लेक्सी बैनतरों में ओम शब्द के स्टीकर चिपकवा दिए हैं। बिजली मैकेनिक बुलाकर कटे बिजली के तार भी सही करवाए। शरारती तत्व की इस हरकत से लोगों में रोष फैल गया था। मंदिर के पुजारी राम प्रिय दास ने भी इस मामले की पुष्टि की है। इस बाबत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ऐसी कोई बात उनके संज्ञान में नहीं आई है। मंदिर के पास शनिवार से पुलिस बल तैनात है, जो सोमवार को रात तक तैनात रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button