पीलीभीत

Pilibhit News: आठ केंद्रों पर 2323 अभ्यर्थी कल देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Connect News 24

– परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही मिलेगा प्रवेश

-डीआईओएस ने कहा-नियमों का सख्ती से पालन करें अभ्यर्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बृहस्पतिवार को जिले के आठ केंद्रों पर बीएड की परीक्षा होगी। 2323 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार बनाए गए नियमों का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारों ने पहले से आगाह कर दिया है। नियमों को अपनाकर ही अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इस बार बीएड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से आरंभ होकर दोपहर 12 बजे खत्म होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर के दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस बारे में डीआईओएस गिरिजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को पाली की शुरुआत होने से आधा घंटा पहले से प्रवेश मिलेगा।

इसके अलावा पाली की शुरुआत होने के आधा घंटे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस ने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की छायाप्रति पर अपना वही फोटो चस्पा कर लाना होगा, जिसको आवेदन के दौरान दिया गया हो। अन्यथा की स्थिति में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

अभ्यर्थियों को आधार कार्ड भी रखना होगा। जिससे किसी भी प्रकार से कोई भी अन्य व्यक्ति उसके स्थान पर परीक्षा न दे सके, इसकी पुष्टि आसानी से की जा सके। मंगलवार को पर्यवेक्षक डॉ पीएस भदौरिया ने केंद्रों का दौरा कर डीआईओएस कार्यालय में केंद्र प्रभारियों से चर्चा की।

00

काले बाल पेन का करें प्रयोग

बीएड के अभ्यर्थियों को जारी किए प्रवेश पत्र में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थी काले बाल पेन का ही प्रयोग करें। जेल पेन का इस्तेमाल करना वर्जित है।

00

पांच विद्यालयों में आठ केंद्र

– रामा इंटर कॉलेज- 02

– ड्रमंड इंटर कॉलेज-02

– उपाधि महाविद्यालय- 02

– जीजीआईसी- 01

– एसएन कॉलेेज-01


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button