पीलीभीत

Pilibhit News: कस्तूरबा स्कूलों में 38 पदों के लिए साक्षात्कार में पहुंचे 250 अभ्यर्थी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 05 Sep 2023 11:56 PM IST

250 candidates appeared in the interview for 38 posts in Kasturba schools

विकास भवन ​स्थित गोमती सभागार में साक्षात्कार को पहुंचे लोग । संवाद

पीलीभीत। जिले में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में इस बार शासन के आदेश के तहत सभी पदों पर महिलाओं की ही तैनाती होनी है। इसके लिए मंगलवार को विकास भवन के गोमती सभागार में साक्षात्कार किए गए। अब आठ सितंबर को चौकीदार और रसोइयों के चयन के लिए साक्षात्कार किया जाएगा।

जिले में नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। यहां महिला शिक्षकों के अलावा पुरुष शिक्षक और अन्य स्टाफ तैनात था। शासन ने इस बार स्कूलोें में सभी पदों के लिए महिलाओं की ही तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्तपदों के लिए आवेदन आने के बाद मंगलवार को गोमती सभागार में साक्षात्कार हुआ। शाम तक 38 पदों के सापेक्ष 250 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

00

स्कूलों में 38 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए मंगलवार को काउंसलिंग में 250 लोग शामिल हुए। अलग अलग विषयों पर तैनाती होनी है। अब आठ को रसोईया और चौकीदार के पदों के लिए साक्षात्कार होगा। – मनीष श्रीवास्तव, जिला समन्यक, बालिका शिक्षा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button