Pilibhit News: शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरुजन हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस पर पुरनपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । संवाद
पीलीभीत। शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मंगलवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शिक्षकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेंद्र कुमार चौधरी व बीएसए अमित कुमार ने 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत हुए शिक्षक राजेंद्र पाल सिंह, गजाला सुल्तान, सुरेंद्र कुमार लाल, शेषपाल मिश्रा, नंदलाल, मधु सक्सेना, मो. अहमद, शाहिदा बेगम, शशिबाला, बादशाह, नागेंद्र प्रसाद मौर्य व शिव कुमार पांडेय को उपहार देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को विधायक प्रवक्तानंद ने प्रशस्तिपत्र देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षा 2023 में राज्य और जनपद स्तर की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. आरपी गंगवार, वीरेंद्र कुमार यादव, डॉ. अजय सक्सेना, राम बाबू, सुखविंदर कौर, जाहिदा खातून, शिवम मिश्रा, राजेश कुमार, कमल मोहन पांडेय, राजेश शुक्ला, नरेश चंद्र शुक्ला, अनीता जोशी, वीरेंद्र मिश्र, सुदेश गंगवार, अजय चौहान, गुरमीत सिंह, संजय मिश्रा, नितेश शर्मा, चंद्रभान सिंह, जगतपाल शर्मा शामिल रहे।
बीसलपुर में भी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
बीसलपुर। कैम स्कॉलर्स स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिहारीजी पब्लिक स्कूल, शिशु विहार, कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया, प्राथमिक विद्यालय गोवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विद्यार्थियों ने गुरुजनों को दिए उपहार
फोटो ०५ पीबीटीपी २५
पूरनपुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश गुप्ता, दुष्यंत शुक्ला, देवेंद्र अग्रवाल, राकेश गुप्ता, प्रधानाचार्य नरेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के चित्र का अनावरण किया। प्रधानाचार्य नरेश चंद्र शुक्ला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें स्थान पाने वाले सुधांशु राठौर, अंजू सरोज, शिखा सरोज, परी यादव, प्रज्ञा कश्यप, जिहानत खां को पुरस्कृत किया गया।
सेंट जोसेफ स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों को उपहार दिए। प्रार्थना नृत्य, स्वागत गीत, नृत्य, कव्वाली, भांगड़ा, लघु नाटिका बच्चों ने प्रस्तुत की। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रबंधक हरीबल्लभ गुप्ता, रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने शिक्षकों को चांदी के सिक्के और मिठाई देकर सम्मानित किया। परिषदीय स्कूलों मेंं भी शिक्षक दिवस मनाया गया। शेरपुरकलां, अमरैयाकलां क्षेत्र के स्कूलों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।

शिक्षक दिवस पर पुरनपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । संवाद