पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर में अंडमान निकोबार के युवक से 29 हजार लूटे

Connect News 24

पुलिस ने चोरी में दर्ज की रिपोर्ट, घटना मान रही संदिग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। अंडमान निकोबार के एक युवक से बदमाशों ने शनिवार को देरशाम काफी सामान लूट लिया। पुलिस ने लूट की घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।

अंडमान निकोबार के थाना लखलऊ के विजय नगर निवासी पीकेएस मूर्ति ने बताया कि शनिवार को वह बरेली के निजी मेडिकल संस्थान में साक्षात्कार देने के बाद धोखे से शाहजहांपुर के बजाए बीसलपुर जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गया। बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर वह शाहजहांपुर जाने वाले टेंपो पर सवार हुआ।

चीनी मिल के पास टेंपो में दो और लोग बैठ गए। दोनों लोगों ने कुछ दूर चलने के बाद उसका बैग छीन लिया और उसे बलपूर्वक टेंपो से उतार दिया। उसके बाद वेे लोग टेंपो से शाहजहांपुर की ओर चले गए।

मूर्ति का कहना है कि बैग में 29 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, तीन जोड़ी कपड़े और कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। उसने उसी समय कोतवाली आकर मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में दोनों युवकों को अज्ञात बताया गया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button