पीलीभीत

Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक ने घर जा रही छात्रा से की छेड़खानी

Connect News 24

सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की हुई पहचान, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। स्कूल से घर जा रही छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर चालक छात्रा को स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री शहर के एक निजी स्कूल में पड़ती है। एक दिसंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह दिन में तीन बजे स्कूल के बाहर खड़े ई-रिक्शा पर सवार हुई। चालक ने स्कूल की शिक्षिकाएं भी बैठाई हुईं थीं।

चालक शिक्षिकाओं को छोड़ने के बाद पुत्री को काफी देर तक बाजार में घुमाता रहा। इस दौरान पुत्री ने कई बार उसे घर छोड़ने के लिए भी कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद वह पुत्री को एक पुल की ओर ले गया। जहां पर उसके साथ छेड़खानी की। जिसपर पुत्री रोने लगी।

बाद में चालक पुत्री को स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक को तलाशने के लिए पुत्री के बताए रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें चालक को नामजद किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवपूजन उर्फ शिब्बू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button