Pilibhit News: खकरा के पास ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों की बिजली गुल

बिजली ठीक करते विघुत कर्मी । सौजन्य से विघुत विभाग
पीलीभीत। लाइन फॉल्ट न रुकने से शहर में बिजली संकट लगातार बढ़ रहा है। दिन भर फीडर पर शटडाउन लिया जाता रहता है। इससे मुख्य बाजार से लेकर मोहल्ले तक के उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहते हैं। ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से भूरे खां, अशरफ खां व मुनीर खां मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उधर, खकरा में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 300 घरों में अंधेरा रहा।
बुधवार देर रात से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। देर रात खकरा का ट्रांसफार्मर फुंकने और चंदोई में 11 केवी लाइन में फॉल्ट होने से बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को रात भर परेशानी उठानी पड़ी। मोहल्ला अशरफ खां, भूरे खां और मुनीर खां के लगभग तीन सौ उपभोक्ता परेशान होते रहे। इसके अलावा बाजार में भी सुबह से ही बिजली न मिल पाने के कारण व्यापारियों के इन्वर्टर साथ छोड़ गए।
शाम चार बजे तक यहां भी बिजली नहीं आ सकी थी। चावला चौराहे से होली चौराहे तरफ के उपभोक्ताओं को भी घंटों बिजली कटौती को झेलना पड़ा। इसके अलावा शहर के तहसील रोड, महिला थाना के आस पास, बल्लभ नगर, मद्दे की पुलिया, पीपल वाली गली, अशोक कालोनी, एकता नगर, लकड़ी मंडी, आयुर्वेदिक कॉलेज, आवास विकास समेत कई मोहल्लों की बिजली प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया है, कि लोड बढ़ जाने से कई जगह फाल्ट आए हैं। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर सही कराया गया है।



