पीलीभीत

Pilibhit News: हजारा इलाके में शारदा नदी पर 314 करोड़ से बनेगा पुल, बजट स्वीकृत

Connect News 24

पूरनपुर। शारदा नदी पर पुल निर्माण के लिए शासन ने 314 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। उम्मीद है कि अब जल्द ही शारदा पार के लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार करने से मुक्ति मिल जाएगी। पुल निर्माण शुरू होने से पहले लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद निर्माण स्थल का जायजा लेंगे।

तहसील क्षेत्र की शारदा नदी पार 16 ग्राम पंचायतें हैं। वहां की आबादी एक लाख से अधिक है। शारदा पार आवागमन के लिए हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। वर्षाकाल आरंभ होने से पहले इसे 15 जून को हटा दिया जाता है। इसके बाद 15 सितंबर से फिर बनाया जाता है। इस अवधि में लोग उफनती शारदा नदी को नाव से पार आते-जाते हैं।

बाढ़ के हालात पैदा होने पर लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए 30 किलोमीटर की जगह 130 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लोगों को शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर खीरी के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए आना-जाना होता है। नदी पर पुल बनवाने की मांग क्षेत्र के लोग कई सालों से करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे।

कुछ माह पहले विधायक बाबूराम पासवान ने पुल निर्माण को लेकर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से बात की और उन्हें शारदा पार के लोगों की दिक्कत बताई। विधायक ने बताया कि शारदा नदी पर पुल निर्माण के लिए सरकार ने 314 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। लोक निर्माण मंत्री ने भी पुल निर्माण के लिए अनुमोदन कर दिया है। अब मुख्यमंत्री के यहां से अनुमोदन बाकी है। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। वर्जन-

शासन ने शारदा नदी पर पुल निर्माण के लिए 314 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। पुल निर्माण का कार्य शुरू होने से पहले लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद यहां आकर स्थिति देखेंगे। – बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button