पीलीभीत

Pilibhit News: कांवड़ियों के रंग-गुलाल उड़ाने पर जहानाबाद में बवाल होने से बचा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 08 Aug 2023 12:12 AM IST

जहानाबाद। क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज में सोमवार को कांवड़ियों के रंग-गुलाल उड़ाते वक्त बवाल होने से बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे स्थिति संभाली।

क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज रिछा रोड पर वहां से गुजर रहे नवादा कंजापट्टी कंजानाथ के कावड़िये रंग-गुलाल उड़ा रहे थे। बाकरगंज गांव में अधिकांश मुस्लिम आबादी है। कावड़ियों द्वारा उड़ाया जा रहा रंग-गुलाल मस्जिद में जा गिरा। इससे वहां दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कांवड़िये भी रुक गए। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। कांवड़ियों ने बताया कि कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, इसे लेकर कहासुनी हुई थी। रंग-गुलाल मस्जिद में पहुंचने की बात गलत है। सीओ सदर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद उमेश सोलंकी और ग्राम प्रधान ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। मामला निपटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button