Pilibhit News: 32 शिकायतें आईं, निस्तारण सिर्फ 11 का

तहसील अमरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम व एसपी । स्रोत – सूचना विभाग
पीलीभीत। समाधान दिवस में आज यहां विभिन्न तहसीलों में 32 शिकायतें आईं, जिसमें मौके पर 11 का निस्तारण हो सका।
अमरिया। तहसील सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अतुल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 14 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें में पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी बची शिकायतों को डीएम ने संबंधित विभागों को टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बीसलपुर। उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आई 10 में से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। उप जिलाधिकारी ने शेष शिकायतें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के हवाले कर दीं।
कलीनगर। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम राम सिंह गौतम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आठ शिकायतें आईं। जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे।