पीलीभीत

Pilibhit News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अग्रसेन जयंती समारोह का समापन

Connect News 24

Agrasen Jayanti celebrations conclude with colorful programs

बीसलपुर के अग्रवाल सभा भवन में आयोजित समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी । स्रोत – आय

विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में शुक्रवार की रात छह दिवसीय वार्षिक अग्रसेन जयंती समारोह का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया।

श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति के तत्वावधान में अग्रवाल सभा भवन में 15 अक्तूबर से छह दिवसीय वार्षिक अग्रसेन जयंती समारोह चल रहा था ।इस समारोह में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई । महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा भी निकाली गई।

शुक्रवार की रात अग्रवाल सभा भवन में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल ने किया। समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने छह दिवसीय समारोह में कराई गई प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का ब्योरा पेश किया।

समारोह में मुख्य अतिथि ने अग्रसेन शोभायात्रा में स्वरूप धारण करने वाले पात्रों, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी हुए प्रतियोगियों और अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

समारोह में कुछ प्रतियोगियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। समारोह की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल और संचालन प्राकुर, गर्ग व नमिता अग्रवाल ने किया। अमित अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। समारोह में अग्रवाल समुदाय के काफी लोग मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button