पीलीभीत

Pilibhit News: रोजगार मेले में 376 युवाओं का हुआ चयन

Connect News 24

376 youth selected in employment fair

रोजगार मेला में युवती को नियुक्त पत्र सौपते विधायक, प्राचार्य व अन्य-। स्रोत – महाविद्यालय

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को रोजगार मेला लगा। मेले में निजी क्षेत्र से 13 कंपनियों ने 1572 रिक्तियों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए। मेले में 735 युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। कंपनियों ने 376 युवाओं का चयन किया। 20 को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए गए।

रोजगार मेला में सुबह 10 बजे से ही युवक और युवतियों की भीड़ लगने लगी थी। महिला और पुरुष के अलग-अलग काउंटर बनाए गए। निशुल्क पंजीकरण कराकर साक्षात्कार लिया गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के चेहरों पर खुशी दिख रही थी।

जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि चार हजार रुपये और अधिकतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले में गिव इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने मलेशिया, दुबई व स्पेन के लिए कक्षा 10 व 12 के आईटीआई डिप्लोमा धारकों का साक्षात्कार लिया। इसमें विजय चौधरी का चयन किया।

बीजा बनने पर उसका फिर से साक्षात्कार लिया जाएगा। विदेश जाने पर उसे 80 हजार रुपये मानदेय का भुगतान प्रति माह किया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा धारक, फिटर, बेल्डर, टेलर आदि योग्यता वाले युवाओं का भी साक्षात्कार लिया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में 376 युवाओं का चयन किया गया।

मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, कॉलेज के निवर्तमान प्रबंधक मोहन सिंह, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, सत्येंद्र सिंह आदि ने 20 युवाओं को नियुक्त पत्र दिए। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं का जीवन अर्थपूर्ण बनाने, रोजगार उपलब्ध कराने, रोजगार पाने को समय समय पर महाविद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग कराई जाती है।

मेला में पहुंचीं ये कंपनियां

पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. एलआईसी ऑफ इंडिया, शिवशक्ति बायोटेक्नोलोजिस लि., डिक्सन इंडिया लि., जय भारत मारुति, भारत शीट लि., न्यू ऐलबेरी, एकता इंटर प्राइजेज, गिव इंटरनेशनल प्रा.लि., टाटा मोटर्स प्रा.लि. पंतनगर, पेजट टेक्नोलॉजी लि., सैमसंग, लावा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button