Pilibhit News: रोटरी मेले में दूसरे दिन डांस ग्रुप ने मचाया धमाल

शहर के ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित रोटरी शरद मेला में लगाए गए झूले । संवाद
पीलीभीत। रोटरी क्लब के विराट रोटरी शरद मेला में बच्चों ने प्रतियोगिताओं में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मेले में दूसरे दिन डांस ग्रुप ने भी जमकर धमाल मचाया। लोगों ने झूलों का आनंद लिया।
रोटरी मेला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसके जूनियर ग्रुप में आरोही प्रथम, हेमंत द्वितीय और एकता तृतीय रहीं। सीनियर ग्रुप में शुभ जौहरी प्रथम, मयंक द्वितीय और श्रेया तृतीय रहीं। प्रतियोगिता संयोजक कार्तिक भसीन, नेहा, अंकुर जैसवाल, अदिति, संदीप पुरी, दीपाली पूरी, कमल अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शीतल अग्रवाल रहीं। रोटरी हाउस पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद