Pilibhit News: स्नातक में 497 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा, 13 रहे गैरहाजिर

उपाधि महाविघालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर आते परीक्षाथीZ । संवाद
पीलीभीत। स्नातक की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शुक्रवार को 13 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जनपद के सात केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में बीएससी व बीकॉम की कक्षाओं के 497 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
उपाधि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी, गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर, जेएमबी डिग्री कॉलेजों में तीन पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह 8: 30 से 10:30 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 179 में 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 11 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे परीक्षा हुई।
इसमें 166 विद्यार्थियों में से दो गैर हाजिर रहे। तीसरी पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 165 बच्चों ने परीक्षा दी। कोई भी गैर हाजिर नहीं रहा। पहले दिन बीएससी व बीकॉम कक्षाओं की परीक्षा कराई गईं। प्राचार्य ने बताया पहले यह परीक्षा 3 घंटे की होती थी लेकिन इस बार 2 घंटे की रही। उपाधि महाविद्यालय को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं 30 जनवरी तक चलेंगी।