पीलीभीत

Pilibhit News: देवर ने की छेड़खानी, शिकायत पर पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 28 Jun 2023 12:04 AM IST

पूरनपुर। विवाहिता से उसके देवर ने कई बार छेड़खानी की। शिकायत पर ससुरालियों ने विवाहिता की ही पिटाई कर दी। उसकी मां और भाई को भी बंधकर बनाकर पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक गांव की महिला ने बताया कि पड़ोस के गांव में उसकी ससुराल है। सुसराल वाले अक्सर मायके से रुपये लाकर देने को कहते हैं। मांग पूरी न होने पर उसकी कई बार पिटाई की गई। आरोप है कि उसका देवर उस पर गलत नजर रखता है। देवर ने कई बार उससे छेड़खानी की। शिकायत पर ससुरालियों ने तीन जून को उल्टे उसकी ही पिटाई की। अगले दिन उसकी मां और भाई उसे देखने आए, तब ससुरालियों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीडि़ता की ओर से उसके पति, देवर, जेठ, ममिया सुसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button