Pilibhit News: आवास दिलाने के नाम पर ठगे 5500 रुपये
गजरौला। यहां एक महिला से आवास दिलाने के नाम पर 5500 रुपये ठग लिए गए।
गांव मुस्तकिल निवासी ममता पत्नी प्रदीप कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जिस पर युवक ने बताया कि गजरौला क्षेत्र में आवासों के नाम का सर्वे किया जा रहा है। उसके नाम का आवास का चार लाख रुपये आया हुआ है। युवक ने महिला से यह भी कहा कि यह जानकारी किसी को मत बताना। युवक ने बताया कि आप 5500 रुपये इसी नंबर पर ऑनलाइन भेज दें। जिसके बाद देर शाम तक आपके अकाउंट में रुपये पहुंच जाएंगे। कॉलर युवक की बात पर भरोसा करते हुए महिला ने गांव के ही जनसेवा केंद्र से उक्त नंबर पर रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद महिला गांव में पहुंची और धीरे-धीरे चर्चा शुरु कर दी। तब लोगों ने बताया कि फोन नंबर पर लोगों के साथ ठगी कर ली जाती है। इसके बाद महिला अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हो सकी। संवाद

