पीलीभीत

Pilibhit News: 9787 ग्रामीणों को मिली शौचालय की सौगात

Connect News 24

शासन ने जारी किया 11.74 करोड़ रुपये का बजट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभी काफी संख्या में लोगों को शौचालय नहीं मिल पाए थे। इसके लिए सभी ब्लॉकों से आवेदन आने के बाद शासन को भेजा गया था। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही शासन ने इसके लिए 11.74 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। अब प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों के खातों में 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से दो किस्तों में भुगतान किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन की ओर से हर घर में शौचालय की सुविधा का प्रावधान है। इसके लिए 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से पात्रों के खातों में दो किस्तों में धनराशि भेजी जाती है। पूर्व में ब्लॉक स्तर से आवेदन को सत्यापन के बाद डिमांड मुख्यालय पर भेजी गई थी, लेकिन बजट न आने के बाद शौचालयों का निर्माण नहीं हो पा रहा था।

अब नए वित्तीय वर्ष में शासन ने जिले के 9787 ग्रामीणों के लिए शौचालयों का बजट जारी कर दिया है। बजट आने के बाद ब्लॉकों से आए पात्रों की सूची में शामिल लोगों को प्राथमिकता के आधार पर पहली किस्त के रूप में 6 हजार रुपये भेजे जाएंगे। बाद में 6 हजार की दूसरी किस्त जारी होगी।

00

शासन से 9787 शौचालयों के लिए 11.74 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसे पात्रों के खातों में भिजवाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग शेष रहने पर अगली डिमांड शासन को भेजी जाएगी।

– धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button