Pilibhit News: मंडी से कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक के लिए रवाना हुए कांवड़ियों के जत्थे

शहर के गौंरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धांलु । संवाद
पीलीभीत। पिछले सोमवार को मंडी में हुए बवाल के मद्देनजर इस बार प्रशासन खासा सतर्क रहा। एसडीएम और तहसीलदार रविवार देर रात तक मंडी में सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेते रहे। सोमवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रियों को शिवालयों की ओर रवाना किया गया। मंडी में वाहनों की आवाजाही भी बंद रही।
सावन का चौथा सोमवार होने के कारण रविवार दोपहर बाद से ही कांवड़ियों का जत्थे मंडी आने शुरू हो गए थे। प्रशासन भी यह मानकर चल रहा था कि इस सोमवार को कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रहेगी। पिछले सोमवार को एक कांवड़िया के ऊपर सड़ा-गला फल फेंक देने से बवाल हो गया था। इस बार प्रशासन किसी प्रकार का विवाद नहीं चाह रहा था। शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंडी में तैनात किया गया था।
दोपहर बाद एसडीएम सदर ने मंडी जाकर जायजा लिया था। इसके बाद जब कांवड़ियों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई तो तहसीलदार जनार्दन और सदर कोतवाल भी मंडी पहुंच गए। देर रात तक अधिकारी मंडी में डटे रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसके बाद तहसीलदार सोमवार सुबह ही मंडी पहुंच गए। पुलिस का टिनशेड की ओर पहरा लगा दिया ताकि कोई वाहन उधर न जा सके। कड़ी सुरक्षा के बीच कांवड़ियों के जत्थों को मंदिर के लिए रवाना किया गया।
00
चौथे सोमवार को पूरे दिन रही शिवालयों भीड़
फोटो 7 से 13 तक
सावन के चौथे सोमवार को डाक कांवड़ जत्थों की संख्या ज्यादा रही। तड़के से ही कांवड़ियों का गौरीशंकर मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ रही। सुरक्षा के बीच व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं।
मंदिर में एक बार में 10-15 लोगोें को ही प्रवेश दिया गया। पूरे समय प्रशासनिक अधिकारी मंदिर में मौजूद रहे। शहर से भी काफी संख्या में भक्त मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। इसके अलावा शहर के अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधियानाथ महादेव मंदिर, बल्लभनगर शिव मंदिर, गोदावरी एस्टेट मंदिर, मगन लाल की बगिया के शिवमंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ रही।