पीलीभीत

Pilibhit News: सीएचसी में गायनेकोलॉजिस्ट न होने से महिला रोगी परेशान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गायनेकोलॉजिस्ट न होने से महिला रोगियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरत होने पर खांडेपुर से महिला डॉक्टर को बुलाया जाता है। ऐसे में रोगियों को घंटों इंतजार करने पड़ता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो गायनेकोलॉजिस्ट होनी चाहिए। विभागीय अनदेखी के चलते काफी समय से यहां एक ही महिला डॉक्टर हैं। वह भी जिला अस्पताल बरेली में विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करने गई हैं। ऐसे में महिला रोगियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुष्कर्म पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए लाए जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर को बुलाया जाता है।

खांडेपुर की यहां से दूरी करीब 10 किलोमीटर है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि यहां काफी समय से केवल एक ही एमबीबीएस महिला डॉक्टर है। वह भी इस समय विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करने बरेली गई हैं। इससे दिक्कत बढ़ गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button