पीलीभीत

Pilibhit News: किशोरी को किया तेज हथियार से वार कर किया लहूलुहान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गई किशोरी की किसी ने पीछे से आंखें बंद कर तेज हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। बाद में खून से लथपथ किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किशोरी के भाई ने बताया कि बुधवार को मजदूरी करने गया था। घर में मां और बहन थी। बहन खेत में शौच को जाने की जानकारी मां को देकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद खून से लथपथ घर पहुंची। भाई के अनुसार बहन ने बताया कि गांव के समीप खेत में शौच को गई थी। अचानक उसकी आंखें पीछे से आकर किसी ने बंद कर दीं और धारदार हथियार से गले पर वार किया। बाद में परिजनों से उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

किशोरी का सीएचसी में इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. राशिद ने बताया कि गला काफी कटा होने पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी मिली

बरखेड़ा। पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व बहला-फुसलाकर लेजाई गई नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया।

एसओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 13 मई को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को जनपद बरेली थाना भुता के गांव शेखापुर निवासी शिवम सिंह आठ मई को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने ग्रामीण की ओर से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक सनी कुमार ने बुधवार को सुबह बालिका को कस्बे के समीप गाजीपुर कुंडा मोड़ से अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button