पीलीभीत

Pilibhit News: सराफ की दुकान में नकब लगाते युवक को दबोचा

Connect News 24

सराफ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। दुकान में नकब लगाते एक युवक को सराफ ने शनिवार रात मौके पर ही पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी एकांश अग्रवाल ने बताया कि सराफा मार्केट में उनकी सराफ की दुकान है। शनिवार रात लगभग 12 बजे एक युवक उनकी दुकान की छत तोड़ रहा था। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस बारे में उन्हें फोन पर जानकारी दी। एकांश उसी समय मौके पर पहुंचे। फोन कर पुलिस को भी बुला लिया।

एकांश और उनके परिजनों को देखकर चोर छत से कूद गया। इससे उसके पैरों में काफी चोट लगी और उसे मौके पर दबोच लिया गया। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि एकांश की तहरीर पर नकब लगाने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अजीम उर्फ छोटा को नामजद किया गया है। पुलिस ने अजीम का चालान कर दिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि अजीम पर गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं के कई मुकदमे चल रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button