रामपुर

Rampur News: बिजली चोरी करने पर 15 लोगों पर एफआईआर हुई दर्ज

Connect News 24

रामपुर।शनिवार रात करीब 10 बजे के आसपास बिजली कर्मियों ने तीन मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों में 15 लोग बिजली चोरी करते पाए गए। जिन पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

रात में सबसे अधिक मोहल्लों में बिजली चोरी होती है। जिसको लेकर बिजली कर्मी देर रात नालापार, बिलासपुर गेट और किला क्षेत्र पहुंचे। जहां पर टीम ने लोगों के घरों में चेकिंग की तो पता चला कि कई घरों में बिजली केबल डायरेक्टर मीटर में डालकर चोरी की जा रही थी। टीम ने तत्काल बिजली काटकर तार को जब्त कर लिया। एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि इस दौरान नालापार में छह लोग, बिलासपुर में तीन और किला क्षेत्र में छह लोग बिजली चोरी करते पाए गए। इस दौरान टीम ने इन सभी 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की है। टीम ने लोगों को बिजली चोरी न करने की हिदायत भी दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button