पीलीभीत

Pilibhit News: भाई की जमानत कराने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 06 Aug 2023 11:29 PM IST

A young man who came to bail out his brother died in a road accident

मृतक नोनी राम फाइल फोटो ।

गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव देवीपुरा के रहने वाला नोनीराम अपने भाई की जमानत कराने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ शहर आया हुआ था। लौटते समय रास्ते में देवीपुर के नजदीक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नोनीराम की मौत हो गई।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी 40 वर्षीय नोनीराम गांव के नंदराम के साथ कचहरी में अपनी भाई राधेश्याम की जमानत कराने के लिए आया था। इसी बीच माधोटांडा मार्ग पर रिछौला चौकी क्षेत्र के देवीपुरा गांव के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नोनीराम की मौत हो गई। जबकि उनके साथी नंदराम का उपचार चल रहा है। मृतक नोनी राम के पांच बच्चे हैं। इसमें चार बेटी और एक बेटा है। इसमें अभी सिर्फ बड़ी बेटी शीतल की शादी हो पाई है। पत्नी दुलारो देवी और मां बिलासो देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक नोनी राम फाइल फोटो ।

मृतक नोनी राम फाइल फोटो ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button