पीलीभीत

Pilibhit News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी, कपड़े फाड़े

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 06 Aug 2023 11:25 PM IST

पूरनपुर। पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर दो युवकों ने विवाहिता से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर लोगों के एकत्र होने पर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाहिता ने बताया कि उसके पति मुरादाबाद मजदूरी करने गए हैं। घटना के दिन तीन अगस्त को शाम सात बजे वह घर में अकेली थी। गांव पजाबा का बड़े नशे में उसके घर घुस आया। उसके साथ उसका साथी शोएब था। आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवती की ओर से बड़े और शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button