पीलीभीत
Pilibhit News: पूरनपुर के युवक की चंड़ीगढ़ में ट्रेन से कटकर मौत, साथी घायल
पूरनपुर। पंजाब में मजदूरी करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका साथी भी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। पंजाब की जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
मोहल्ला रजागंज निवासी अदनान (30) अपने बहनोई यासीन और गांव मुझा निवासी युनुस के साथ करीब एक महीने पहले मजदूरी करने पंजाब के चंडीगढ़ गए थे। चार अगस्त को अदनान और युनुस घूमने रेल ट्रैक पर निकल गए। इस दौरान आई ट्रेन से कटकर अदनान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी युनुस गंभीर घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना पर शनिवार को उसके परिजन शव लेने चंड़ीगढ़ को रवाना हुए। संवाद