पीलीभीत

Pilibhit News: यातायात नियमों की अनदेखी से हो रहे हादसे

Connect News 24

Accidents caused by ignoring traffic rules

शहर में बाइक पर तीन सवारी बैठा कर ले जाते लोग । संवाद

पीलीभीत। प्रत्येक वर्ष यातायात माह मनाया जाता है। यातायात जागरूकता सप्ताह का भी आयोजन होता है। इसके अलावा बैठक और गोष्ठियां करके लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है, लेकिन इस सारी कवायद के बावजूद हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वजह भी यातायात नियमों की अनदेखी ही है। हेलमेट तक बाइक सवार पहनकर नहीं चल रहे हैं। चालान से बचने के लिए साथ तो रखते हैं, लेकिन लगाने के बजाय साइड में टांग लेते हैं।

जिले भर की सड़कों पर बाइक सवार यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए फर्राटा भर रहे है। ऐसे में हादसों के दौरान गंभीर चोटें आ जाने से उनकी मौत तक हो जाती है। पिछले दो महीनों में हुए 15 से ज्यादा हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। ये हेलमेट नहीं लगाए थे। इस महीने ट्रैफिक पुलिस अब तक 800 वाहनों का चालान कर चुकी है। इसमें 500 से ज्यादा बाइक शामिल हैं। ऐसे में नियमों का पालन कराना टेढ़ाखीर साबित हो रहा है। जागरूकता के सारे प्रयास नाकामयाब साबित हो रहे हैं।


स्कूल वाहनों में भी बरती जा रही लापरवाही

शहर के जितने भी स्कूलों में वाहनों को लगाया गया है, उनमें नियमों की जमकर अनदेखी की जा रही है। स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को लाया-ले जाया जा रहा है। इसके अलावा निजी तौर पर लगे वाहनों में अभिभावक भी लापरवाही बरत रहे हैं।

रोजाना हो रहे 40 से 50 वाहनों के चालान

नियमों की अनदेखी करने पर शहर में रोजाना 40 से 50 वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। इनमें टैंपो, टाटा मैजिक, बाइक आदि शामिल हैं। अप्रैल में 1300, मई में 1200 और जून में करीब 1400 वाहनों का चालान किया जा चुका है। इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वाले सचेत नहीं हो रहे हैं।

वर्जन:

रोजाना नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। लोग बाइकों पर हेलमेट टांग लेते हैं, जबकि उन्हें इसे लगाकर चलने की हिदायत दी जा रही है। – राघवेंद्र, टीएसआई।

शहर में बाइक पर तीन सवारी बैठा कर ले जाते लोग । संवाद

शहर में बाइक पर तीन सवारी बैठा कर ले जाते लोग । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button