Pilibhit News: ईओ संतोष चतुर्वेदी से नौगवां पकड़िया का अतिरिक्त प्रभार हटा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
पीलीभीत। लगातार गायब रहने पर डीएम ने बरखेड़ा नगर पंचायत के ईओ संताेष चतुर्वेदी से नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का अतिरिक्त चार्ज हटाकर एसडीएम न्यायिक विजय कुमार को दे दिया। संतोष चतुर्वेदी के पास अब सिर्फ बरखेड़ा नगर पंचायत का चार्ज है।
करीब एक साल पहले संतोष चतुर्वेदी को नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के ईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। पिछले माह वह अचानक किसी को सूचना दिए बगैर गायब हो गए। इससे नगर पंचायत में होने वाले कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। बाकी भी प्रभावित हो रहे थे।
इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी किया था। मामला जब डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने भी इसे लापरवाही माना और उनसे नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का चार्ज छीन लिया। उनके स्थान पर सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक विजय कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।