पीलीभीत
Pilibhit News: छात्रा को पीटने वाली शिक्षिका को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
पीलीभीत। कक्षा एक की छात्रा को बेवजह पीटने के मामले में शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के विथरा निवासी शांतिस्वरूप पुत्र मदनलाल ने शिकायत की थी कि उसकी बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। रोजाना की तरह वह 25 अक्तूबर को स्कूल गई थी। आरोप है कि वहां की एक शिक्षिका ने उसकी बेटी को बेवजह बुरी से पीट दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी शिवशंकर मौर्य को जांच सौंपी थी। बीईओ शिवशंकर मौर्य ने बताया कि छात्रा को पीटने के मामले में संबंधित शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। संवाद