Pilibhit News: सप्तझाल में अब वन निगम भी बनाएगा चार हटें, तैयारी शुरू

पीलीभीत टाईगर रिजर्व कार्यालय ।
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की ओर से चूका की भांति ही सप्तझाल को विकसित किया जा रहा है। यहां पर सैलानियों के ठहरने के लिए चार हटों को बनवाया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के साथ ही वन निगम ने भी अब अपनी चार हटों को बनाने की तैयारी की है। इसके लिए अधिकारियों ने कार्ययोजना बनाना शुरू कर दी है।
फिलहाल चूका पर छह हटें मौजूद हैं। यहां ठहरने के लिए लोगों को वन निगम से ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। ऐसे में लोगों को एडवांस बुकिंग कराने के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। अब टाइगर रिजर्व की तरफ से सप्तझाल पर चार हटों को निर्माण कराया जा रहा है। इन हटों का संचालन वहां की समिति की ओर से किया जाएगा।
सैलानी हटों में दिसंबर से ठहर सकेंगे। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि टाइगर रिजर्व के अलावा अब यहां पर वन निगम ने भी हटों को बनाने की तैयारी की है। इसके लिए उच्च स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। संभावना है कि इस माह से वन निगम की ओर से भी काम को शुरू कर दिया जाएगा।