पीलीभीत

Pilibhit News: पीलीभीत में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने भी जान दी

Connect News 24

After shooting and killing the girl student in Pilibhit, the young man also killed himself

फाइल फोटो अर्चना

– पुलिस की जांच में मामला एकतरफा प्यार का, परिजन कर रहे इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महौलिया में मंगलवार सुबह सहेली के साथ खेत जा रही कक्षा नौ की छात्रा अर्चना वर्मा की उसी के गांव के मंजीत यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में घर पहुंचकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के घर से तमंचा बरामद किया। पुलिस मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर देख रही है, हालांकि परिवार वाले घटना की वजह नहीं बता पा रहे। छात्रा के भाई की ओर से पुलिस ने मंजीत के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना मंगलवार को सुबह करीब सात बजे की है। गांव के रामलखन की पुत्री अर्चना (18), सहेली गांव निवासी हिना बी के साथ मजदूरी पर धान की रोपाई करने जा रही थी। जब अर्चना और हिना मंजीत के घर के सामने पहुंचीं तो मंजीत ने हिना को धक्का देकर गिरा दिया और अर्चना के सीने पर गोली मार दी, उसकी मौके पर मौत हो गई।

इसके बाद मंजीत अपने घर में गया यहां कनपटी के नीचे तमंचे से खुद को गोली मारकर जान देदी। घटना के समय मंजीत घर पर अकेला था। उसका छोटा भाई संजीव खेत पर गया था। बीमार पिता और मां घर के पड़ोस में झोंपड़ी में चारपाई पर लेटे थे।

एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने सड़क पर खून से लथपथ अर्चना का शव पड़ा देखा। परिजन शव को उठाकर घर ले गए। इधर, जब मंजीत के घर में घुसे तो वहां वह भी खून से लथपथ पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल यादव, सीओ सुनील दत्त घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घर से मंजीव के शव के पास पड़ा तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस अफसरों ने घटना की चश्मदीद हिना से पूछताछ की। हिना ने सिर्फ इतना बताया कि जब वह अर्चना के साथ जा रही थी तब किसी ने एकाएक उसे धक्का देकर गिरा दिया फिर अर्चना को गोली मार दी। अर्चना के भाई अनु वर्मा की ओर से घुंघचाई पुलिस ने मंजीत यादव के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

सीओ सुनील दत्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला एकतरफा प्यार का सामने आया है। घटना के समय मंजीत ने छात्रा से कुछ नहीं कहा। छानबीन में पता चला है कि मंजीत छात्रा से कुछ कहता था, जिसका वह विरोध करती थी। दहशत के चलते घटना की चश्मदीद कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

00

परिजनों ने किया प्रेमप्रसंग से इन्कार, पुलिस बोली-एकतरफा प्यार

पूरनपुर (पीलीभीत)। घुंघचाई थानाक्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर महौलिया में मंगलवार को हुई घटना के बाद सभी लोग वजह तलाशने में जुटे हैं। मंजीत ने सुबह पहले अर्चना के सीने में गोली मारी, फिर घर में जाकर खुद कनपटी पर गोली मारकर जान देदी। दोनों ही बेहद साधारण परिवार से हैं। दोनों के परिवारों में आपस में खूब मेल-मिलाप भी है। अब तक की छानबीन के बाद पुलिस एकतरफा प्यार का मामला मान रही है लेकिन परिवार वाले इससे इन्कार कर रहे हैं, ऐसे में पूरा मामला उलझ कर रह गया है।

गांव ज्ञानपुर महौलिया में मुस्लिम और जाटव समाज के अधिकांश परिवार हैं। यादव और किसान जाति का एक-एक परिवार हैं। मंजीत यादव और अर्चना वर्मा के परिवार वाले खासे करीब थे। दोनों के परिवारों का एक दूसरे के घर खूब आना-जाना था। युवक मंजीत के पिता हरद्वारी लाल की पीठ में फोड़ा होने से वह नौ महीने से चारपाई पर हैं।

उनके छोटे भाई रामलाल ने बताया कि हरद्वारी लाल की पत्नी मंजू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मंजीत चार भाई थे। रामवीर घर से कुछ दूरी पर दूसरे घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंजीत का भाई रंजीत कई महीने पहले पंजाब मेंं मजदूरी करने चला गया। मंजीत की दादी ज्वाला देवी, उसके पिता हरद्वारी लाल, मंजू देवी घर के पास झोंपड़ी में रहते है। सबसे छोटे भाई संजीव की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं छात्रा अर्चना वर्मा के पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। परिवार में मां माया देवी, भाई अनु वर्मा, बहन कीरता देवी, भाई अजय, संतोष, बहन आरती और सबसे छोटी अर्चना थी।

कीरता की शादी हो चुकी है। परिजन आरती की शादी की तैयारी में जुटे थे। भाई अनु ने बताया कि मंजीत के परिजन से उसके परिवार के करीबी तो थे, लेकिन मंजीत का उनके घर आना-जाना नहीं था। ऐसे में दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग से साफ इन्कार कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला एकतरफा प्यार का है। साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


गांव के बाहर पंक्चर जोड़ता था मंजीत

मंजीत यादव की दियोरिया रोड पर गांव से कुछ दूरी पर गांव सिमराया के समीप पंक्चर जोड़ने की दुकान है, जबकि छात्रा गांव कबीरपुर कसगंजा के प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंजीत रोज सुबह सात बजे घर से दुकान चला जाता था और शाम को अंधेरा होने के बाद घर से लौटता था।


दोनों परिवार प्रेम प्रसंग से इन्कार कर रहे हैं। फिलहाल मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। जांच की जा रही है।

– अनिल यादव, एएसपी।

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना

फाइल फोटो अर्चना


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button