शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए कुमार गौरव को सौंपा।

इसमें कहा गया कि पारस्परिक अंत:जनपदीय स्थानांतरण, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण, अंशकालिक अनुदेशकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए है। मांग है कि इन आदेशों का सफलतापूर्वक समय से क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री को 20 प्रतिशत स्थानान्तरण बढ़ाए जाने की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रक्रियाबद्ध रूप से भेजकर अधिक से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार मैथिल, श्रेयश चंद्र सक्सेना, कुलदीप गुप्ता, कमलेश निगम, आदित्य मिश्रा, गौरव सिंह, कर्मवीर सिंह, श्याम बाबू, जनार्दन शर्मा, अमित भटनागर आदि शामिल रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button