पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की मतगणना में धांधली का आरोप

Connect News 24

पीलीभीत। बीसलपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को उपविजेता निर्दलीय मीतू जायसवाल ने जनपद एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी है। याचिका में बीसलपुर की चेयरमैन पद पर निर्वाचित भाजपा की शशि जायसवाल सहित 27 लोगों को पक्षकार बनाया गया है। न्यायालय ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए पक्षकारों को नोटिस जारी किए जाने का आदेश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।

बीसलपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम के विरुद्ध अदालत में निर्दलीय प्रत्याशी मीतू जायसवाल की ओर से शुक्रवार को याचिका दाखिल की गई। याचिका में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ी प्रत्याशी शशि जायसवाल को गलत तरीके से विजयी घोषित किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गई चुनाव प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए अधिकतर स्थानों पर मतगणना में धांधली की गई है। विपक्षियों द्वारा भ्रष्ट आचरण अपनाते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया। विपक्षी शशि जायसवाल को रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीएम, कलेक्टर के सहयोग से विजयी घोषित किया गया। याचिका में दोबारा मतगणना कराने की मांग की गई है। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए इस मामले विपक्षियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button