बदायूं

Budaun News: सुरभि पाठक ने यूपीएससी में हासिल की 156वीं रैंक

Connect News 24

Surbhi Pathak secured 156th rank in UPSC

सुरभि पाठक।

– देहरादून में रहता है पूरा परिवार, जानकारी मिलने पर घर पर बधाई देने पहुंचने लगे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली। नगर निवासी संजय पाठक की बेटी सुरभि पाठक ने यूपीएससी परीक्षा में 156वीं रैंक हासिल की है। उनका परिवार बीते कई वर्षों से देहरादून में रहता है। नगर में सुरभि की 82 वर्षीय दादी विद्या पाठक, ताऊ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विजय पाठक और अजय पाठक रहते हैं।

नगर निवासी विद्या पाठक व स्वर्गीय राधेश्याम पाठक के तीन पुत्रों में सबसे छोटे संजय पाठक ने वर्ष 1984 में बीकॉम शिक्षा के बाद एलआईसी ज्वाइन कर ली थी। कुछ वर्ष बाद उनका स्थानांतरण मुरादाबाद हो गया। उनकी पुत्री सुरभि पाठक ने चंदौसी स्थित आरआरके स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। मुरादाबाद से कंपनी ने उनको सहारनपुर भेजा। जहां से कुछ समय बाद देहरादून ट्रांसफर हो गया।

सुरभि ने देहरादून में कक्षा आठ से लेकर इंटर की शिक्षा प्राप्त की। सुरभि ने एनआईटी नागपुर से बीटेक किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीए में गोल्ड मेडल हासिल किया। एएनजेड बैंक बेंगलुरू में उनकी पहली पोस्टिंग हुई। सर्विस के दौरान भी बड़ा अधिकारी बनने की ललक के चलते सुरभि ने यूपीएससी की तैयारियां लगातार जारी रखीं। दो बार में पास न हो पाने के बाद सुरभि ने तीसरे प्रयास में 156वीं रैंक हासिल की, तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। सुरभि ने इस सफलता का पूरा श्रेय माता पिता के अलावा नगर में रह रहीं दादी विद्या को भी दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button