पीलीभीत

Pilibhit News: शीतलता के साथ दिल-दिमाग को भी दुरुस्त रखता है नारियल पानी

Connect News 24

Along with coolness, coconut water also keeps the heart and mind healthy.

शहर की टनकपुर रोड पर बिकते नारियल । संवाद

नारियल दिवस पर विशेष………..

– वर्षाकाल में बीमारी बढ़ने के साथ ही बढ़ गई नारियल पानी की बिक्री

फोटो 15 व16

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। कोरोना काल में बढ़ी नारियल पानी की मांग आज भी कायम है। पहले लोग इसे सिर्फ जायके के लिए पीते थे, लेकिन कोरोना काल में इसकी इम्युनिटी बूस्टर के रूप में पहचान बन गई। गंभीर रूप से जले, बुखार और डायरिया के रोगियों को डॉक्टर भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। डॉक्टरोंं की मानें तो नारियल पानी दिल और दिमाग को भी दुरुस्त रखता है। मार्च से अगस्त तक इसकी जबरदस्त मांग रहती है।

शहर में करीब दो साल पहले कोरोना काल में हरे नारियल की बिक्री शुरू हुई। इस नारियल में पानी होता है। यह पानी पीने में हल्का मीठा लगता है। इससे दिमाग तरोताजा हो जाता है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जिले में हरे नारियल की बिक्री को पंख लग गए। माना जा रहा है कि इसका पानी और मलाई इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही बुखार और अन्य बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों में काफी लाभदायक होता है। मार्च में होली का पर्व समाप्त होने के बाद से ही इसकी बिक्री शुरू हो जाती है जो अगस्त तक रहती है।

00

80 रुपये का बिकता है एक नारियल

मौजूदा समय में टनकपुर हाईवे किनारे कई लोग नारियल की बिक्री कर रहे हैं। एक नारियल की कीमत अस्सी रुपये है। पानी पीने के बाद लोग इसकी मलाई को भी खाते हैं। जिले में इसकी आपूर्ति दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश, बंगलूरू आदि से होती है। दुकानदार ने बताया जुलाई की अपेक्षा अगस्त में कारोबार अच्छा रहा है। दिन भर में 60 से 80 तक नारियल बिक रहे हैं। यह मौसमी बीमारियों में काफी लाभ पहुंचाता है।

00

इम्युनिटी बढाने में मददगार है नारियल पानी : डॉ. सागर

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कोरोना के दौरान मरीजों को तरल पेय पदार्थों का सेवन करने की नसीहत दी गई थी। डेंगू में भी ऐसा कहा गया था। इस पर नारियल का पानी काफी लाभदायक होता है। दस्त, बुखार होने पर इसको पीने से कमजोरी नहीं आती है। दिमाग भी ठंडा बना रहता है। डिहाइड्रेशन में इसका काफी अच्छा रिजल्ट रहता है।

शहर की टनकपुर रोड पर बिकते नारियल । संवाद

शहर की टनकपुर रोड पर बिकते नारियल । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button