बदायूं

Budaun News: संदिग्ध हालात में बालक की मौत

Connect News 24

अलापुर। क्षेत्र के गांव खिरिया रहलू में एक पांच माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

क्षेत्र के गांव खिरिया रहलू निवासी धीर सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। पत्नी की मौत हो चुकी है। धीर सिंह अपने पांच माह के बेटे को अपने बुजुर्ग मां बाप के पास छोड़कर दिल्ली मजदूरी करने गया था। शुक्रवार को धीरसिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। जब उसको यह जानकारी हुई तो उसने थाना पुलिस को जानकारी देते हुए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने को कहा।

ग्रामीणों ने बताया कि बालक कई दिनो से बीमार चल रहा था जिसका इलाज बालक के दादा-दादी करा रहे थे। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर वह बालक को बदायूं ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button