पीलीभीत

Pilibhit News: अमरिया तहसील को मिली भूमि का टीम ने लिया नमूना, रिपोर्ट का इंतजार

Connect News 24

Team took sample of land found in Amriya Tehsil, waiting for report

सिंचाई विभाग के भवन में संचालित तहसील । संवाद

पीलीभीत। सिंचाई विभाग की जमीन तहसील को देने के निर्णय के बाद अब भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भवन आदि निर्माण को लेकर शासन से आई टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन देखी। टीम ने यहां से मिट्टी का नमूना लिया है। टीम अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

वर्ष 2016 में सृजित अमरिया तहसील का कामकाज वहां पर सिंचाई विभाग के भवन की नहर कोठी में शुरू कर दिया गया था। खुद का भवन न होने के कारण कार्यालय समय के बाद अधिकांश स्टॉफ और अधिकारी वहां से मुख्यालय लौट आते हैं। ऐसे में रात के समय कोई जरुरत होने पर फोन पर ही सूचना देना विकल्प बना हुआ है।

करीब दो साल पहले तत्कालीन एसडीएम सौरभ कुमार ने सिंचाई विभाग के भवन और जमीन तहसील को देने की कवायद शुरू करते हुए पत्रावली शासन को भेजी थी। इस पर बीच में कई बार शासन की ओर से अलग अलग बिंदुओं पर जवाब भी मांगा गया था। अब दो दिन पहले कैबिनेट में सिंचाई विभाग की जमीन को तहसील को देने की सहमति बन गई है। इसके बाद संभावना बढ़ गई कि जल्द ही तहसील का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button