Pilibhit News: मौसम बदलते ही बच्चों में बढ़ी निमोनिया की समस्या

मेडिकल कॉलेज में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव होने से बच्चों में निमोनिया की समस्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में जहां प्रत्येक दिन 40 से 50 निमोनिया से पीड़ित बच्चे आते थे, अब उनकी संख्या 80 से 90 हो गई है। निमोनिया की यह समस्या पांच साल तक के बच्चों में ज्यादा देखने को मिल रही है।
निमोनिया कई संक्रामणों की वजह से होता है। मौसम बदलते ही बच्चों में इसकी समस्या देखने को ज्यादा मिल रही है। डॉक्टर के मुताबिक, वायरल निमोनिया से पीड़ित बच्चों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, जो समय के साथ प्रकट होते हैं, जबकि बैक्टीरियल निमोनिया के लक्षण अचानक और अधिक गंभीर होते हैं। वायरल निमोनिया के शुरुआती लक्षण बैक्टीरियल निमोनिया के समान होते हैं। हालांकि, वायरल निमोनिया के मामले में सांस लेने में समस्या धीरे-धीरे होती है।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आजाद ने बताया कि पिछले दिनों की अपेक्षा मेडिकल कॉलेज में बच्चों में निमोनिया की समस्या बढ़ी है। बच्चों में खांसी, उल्टी, दस्त, भूख की कमी, थकान, बुखार आदि निमोनिया के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों में यह लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाए।