Pilibhit News: मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने फंदे से लटककर दी जान

बीसलपुर के गांव बरसिया के घटना स्थल के पास जमा भीड़। संवाद
– सुबह गांव की कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। कोतवाली के गांव बरसिया निवासी रामविलास भोजवाल की पुत्री लक्ष्मी (19) ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
गांव बरसिया निवासी रामविलास ने बताया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी घर का काम नहीं करती थी। हर समय साइकिल चलाती रहती थी। छह जून को उसकी मां ने उसे डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर लक्ष्मी उसी समय घर से नाराज होकर चली गई। उसने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर खेत की मेड़ पर खड़े शीशम के पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
रामविलास उसी से दिन से लक्ष्मी की तलाश करता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रामविलास बृहस्पतिवार को सुबह लक्ष्मी को ढूंढते ढूंढते उसी स्थान पर पहुंच गया। रामविलास ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री लक्ष्मी के रूप में की। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह, हलका दरोगा सुभाष चंद्र को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। रामविलास ने पुलिस को पूरे मामले की लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बावत कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है।