पीलीभीत

Pilibhit News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में अंजू और मनमीत प्रथम

Connect News 24

Tell the story Anju and Manmeet first in the competition

बीसलपुर डाइट में विजय प्रतियोगी डॉ.अंजु सिह को किया गया सम्मानित । संवाद

बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को बेसिक शिक्षकों की जिला स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें मरौरी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहनिया की शिक्षक डॉ. अंजू सिंह और अमरिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया बिथरा के शिक्षक मनमीत सिंह पहले स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों के विभिन्न राजकीय बेसिक विद्यालयों से आए 112 शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ब्लॉकों से 16-16 चयनित प्रतिभागी आए थे। निर्णायक मंडल में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दरवेश सिंह, मंजू विश्वकर्मा, कविता यादव, गीता सिंह और हरबंस शामिल थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button