शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आउटसोर्सिंग जैसी है अग्निवीर की भर्ती

Connect News 24

शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 19 साल के अग्निवीर के शहीद होने के बाद उसका शव निजी एंबुलेंस से उसके घर भेजने का जिक्र करते हुए कहा कि अग्निवीर की भर्ती आउटसोर्सिंग जैसी है। जो सच्चे राष्ट्रभक्त होंगे, वे युवाओं को पहले की तरह सेना में नौकरी दिलाने का काम करेंगे। सपा मुखिया ने कहा कि विधान परिषद व विधानसभा की नौकरियों में सीबीआई की जांच हुई तो सरकार के लोग सुप्रीम कोर्ट तक गए। जो नौकरियां मिल रहीं हैं, उनमें भी भ्रष्टाचार है। अखिलेश यादव ने सीएम की शिक्षा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम इतना पढ़े लिखे है, जितनी कल्पना नहीं कर सकते हैं। योगी वाली डिग्री कौन सी यूनिवर्सिटी में मिलती है। बेरोजगारी के बारे में सरकार से सवाल किया तो 100 में चार बेरोजगार होने की बात कही जबकि देहात में 90 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं।

मेडिकल कॉलेज में दवा और स्टाफ तक नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया, अब वहां दवा और स्टाफ तक नहीं है। सदन में मेडिकल कॉलेज के बारे में सवाल किया तो सरकार जवाब नहीं दे पाई। दिल्ली तक मेडिकल कॉलेज का प्रचार करने वाले भाजपा के नेता यहां डॉक्टर, टेक्निशियन तक नहीं दिला पा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि विश्वगुरु बनने से पहले डेंगू वाला मच्छर तो पकड़कर दिखाओ। सरकारी अस्पतालों में एक बिस्तर पर दो मरीज लेटे हैं। पहले उन्हें एक बिस्तर तो दिलाएं।

जेबकतरे भेजकर हमारे सम्मेलनों को खराब कर रही भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर के भाषण के अंत में पुलिस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व के सम्मेलन में इतनी पुलिस लगी होने के बाद भी नेताओं की जेब कट गई। पता नहीं पुलिस लेकर आई इन्हें या अपने आप आ गए। बोले कि सम्मेलन में दिल्ली के आसपास से दो गाड़ी भरकर जेबकतरे आए। उन्होंने कहा कि जिनकी जेब कटी है, वह भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button