पीलीभीत

Pilibhit News: छह से आठ दिसंबर तक चार केंद्रों पर होगी उर्दू की परीक्षा

Connect News 24

पीलीभीत। उर्दू का ज्ञान रखने वाले जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों को उर्दू की परीक्षा में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। परीक्षा छह, सात और आठ दिसंबर कराई जाएगी। स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ ही प्रमाण-पत्र भी मिलेगा।

शासनस्तर से जूनियर हाईस्कूल व हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक परीक्षा कराए जाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में वही अधिकारी, कर्मचारी भाग ले सकते हैं, जिनके पास पढ़ाई में उर्दू विषय न रहा हो, लेकिन उन्होंने स्कूल में पढ़ाई के बगैर उर्दू भाषा लिखना पढ़ना सीखी हो।

उर्दू परीक्षा कराए जाने के लिए प्रदेश में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ, राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा को परीक्षा केंद्र बनाया। आवेदन किए जाने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है। हाईस्कूल स्तर की उर्दू परीक्षा में प्रथम स्थान आने पर 1400, द्वितीय पर 1000 और तृतीय पर 800, जूनियर हाईस्कूल में प्रथम आने पर 600, द्वितीय पर 400 और तृतीय पर 200 रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। साथ ही उर्दू का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

जूनियर हाईस्कूल व हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक परीक्षा कराई जानी है, जिसका शासनादेश आया है। जो अधिकारी और कर्मचारी इस परीक्षा में प्रतिभाग करना चाहता है वह तय समय से पहले आवेदन कर सकते हैं। सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिभाग कर सकते हैं।

-गिरजेश कुमार चौधरी, डीआईओएस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button