पीलीभीत

Pilibhit News: नोटिस वापस नहीं लेने पर आंदोलन का एलान

Connect News 24

Announcement of agitation for not withdrawing the notice

सीडीओ को ज्ञापन देते प्रधान संगठन के लोग। संवाद

स्ट्रीट लाइट घोटाला : मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। मानकों की अनदेखी कर ग्राम पंचायतों में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटों के मामले में जब प्रधानों के पास रिकवरी के नोटिस पहुंचे तो उनमें खलबली मच गई। इसको लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर नोटिस वापस कराने की मांग की। साथ ही नोटिस वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में जिस कंपनी के आदेश थे उसी की स्ट्रीट लाइटें क्रय की गईं थी। उक्त मामले में गोपनीय तरीके से जांच करते हुए रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दे दी गई। इसकी जानकारी प्रधानों को भी नहीं दी गई और न ही कार्रवाई को लेकर कोई परिपत्र उनको दिया गया।

कहा गया है कि ग्राम प्रधानों द्वारा लगाई गई लाइटों का कोई मूल्यांकन भी नहीं किया गया। लेबर चार्ज का आकलन किए बगैर पूरी रिकवरी का नोटिस जारी कर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि तत्काल नोटिस वापस नहीं किया गया तो अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन आंदोलन करने को विवश होगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह चौहान, विपिन मिश्रा, ओम शंकर, रामसनेही, दिनेश पाल, रामनिवास, नरेश गंगवार, मानसिंह सहित काफी प्रधान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button