पीलीभीत

Pilibhit News: एंटीरोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Connect News 24

Antiromeo team made women aware

मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं को जानकारी देते पुलिस कर्मी । स्रोत – पुलिस विभाग

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना की एंटीरोमियो टीम की ओर से गांव के प्राइमरी स्कूल में रविवार को आंगनबाड़ी, आशा बहुओं और अन्य महिलाओं, किशोरियों को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया।

स्कूल में हुई कार्यशाला में एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा को चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि अपराध को छिपाएं नहीं। इससे अपराध और बढ़ता है और अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 181, 108, 112, 102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। किशोरियों को गुड और बैड टच के बारे में बताया। कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के भी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button