पीलीभीत

Pilibhit News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच करने पहुंचे एएसपी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST

पूरनपुर। घुंघचाई इलाके में एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले की शनिवार को एएसपी अनिल यादव और सीओ आलोक सिंह ने जांच की। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।

घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का 13 सितंंबर की रात करीब नौ बजे अपहरण कर लिया गया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती रात भर आरोपियों के चंगुल में रही। 14 सितंबर को घर पहुंचने पर युवती ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। युवती की मां की ओर से घुंघचाई पुलिस ने दूसरे समुदाय के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

शनिवार को एएसपी अनिल यादव और सीओ आलोक सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस नामजद दोनों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एएसपी ने घुंघचाई इंस्पेक्टर को दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए। घुंघचाई इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि शनिवार को युवती का मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button