पीलीभीत

Pilibhit News: ठग रामशंकर के सहयोगी हुए भूमिगत, फोन भी किए बंद

Connect News 24

बीसलपुर। ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए मोहल्ला दुबे निवासी रामशंकर उर्फ आशीष गुप्ता के स्थानीय सहयोगी भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है।

एसटीएफ ने ठगी करने के आरोप में मोहल्ला दुबे निवासी रामशंकर उर्फ आशीष गुप्ता उर्फ मिंटू गुप्ता को चार दिन पूर्व लखनऊ से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि रामशंकर ने स्वयं को बड़े पदों पर आसीन होने की बात कहकर काफी लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए।

उसके पकड़े जाने के बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले उसके अधिकतर सहयोगी भूमिगत हो गए, साथ ही अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। एसटीएफ आशीष गुप्ता के करीबियों पर नजर रख रही है।

यहां बता दें कि लखनऊ एसटीएफ ने रामशंकर व एक अन्य को करोड़ों की ठगी के मामले में पकड़ा है। दोनों मंत्रियों के पीए बनकर लोगों का काम कराने के नाम पर ठगी करते थे। एसटीएफ अब यह पता लगा रही है कि इन लोगों के तार किस-किस से जुड़े हुए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button