पीलीभीत
Pilibhit News: राज्य महिला आयोग के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को विवाहिता की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर परेशान करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। उसने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेसा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर महिला उत्पीड़ऩ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद