बरेली

VIDEO : बरेली में दीनानाथ लस्सी वालों ने महिला समेत तीन लोगों को दौड़ाकर पीटा

Connect News 24

दूरदराज के शहरों तक बरेली की मशहूर दीनानाथ लस्सी वालों ने सोमवार को पानी लेने गई महिला से अभद्रता के बाद उसके परिजनों की पिटाई कर दी। बीच चौराहे पर हुई घटना से भगदड़ मच गई। पुलिस ने दुकान मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि दुकान पर पानी लेने पर काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने विरोध किया तो दुकानवाले गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दुकान मालिक और उसके कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से उन्हें, उनके भाई संतोष और उसके साथी दीपक को बुरी तरह पीटा। उन लोगों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन हमलावर दौड़ाकर पीटते रहे। संतोष व दीपक का गला दबाने की कोशिश की, मंजू के गले में पड़ी चेन तोड़ ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button