पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जान लेने की कोशिश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 15 Sep 2023 12:10 AM IST

जहानाबाद। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की फंदे से लटकाकर हत्या करने की कोशिश की। पिता ने एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंसोली निवासी लालराम ने बताया कि उन्होंने बेटी मंजू की शादी एक मई को श्याम सुंदर से की थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि पति, ससुर, सास, जेठानी और ननद दो लाख रुपये की मांग को लेकर मंजू को प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 10 सितंबर की दोपहर ससुराल वालों ने मंजू पिटाई की और फिर फंदे से लटकाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे। वह मंजू को अपने साथ ले आए। दूसरे दिन जब विवाहिता पिता के साथ ससुराल गई तो ससुराल वालों ने उसकी और उसके पिता की पिटाई की। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button